- कलेक्टर के निर्देश पर पीडब्लूडी और नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई
- विधायक अरुण वोरा ने 24 घंटे के भीतर सभी सड़कों के गड्ढे भरने दोनों विभागों को दिया था अल्टीमेटम
- कल पोटिया चौक पर सड़क पर गड्ढे के कारण हुई थी मां के साथ एक्टिवा पर सवार 13 साल की बच्ची मान्या देशलहरा की मौत
- राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए गए, निरंतर मॉनिटरिंग कर अपनी नजर के सामने कराएँ गड्ढों की मरम्मत
- शेष नगरीय निकायों में भी हो रही निरंतर मॉनिटरिंग
द सीजी न्यूज
दुर्ग / कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने आज सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी सड़कों की मॉनिटरिंग करें। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रमुख सड़कों और अंदरूनी सड़कों की मॉनिटरिंग करें और अपनी नजर के सामने गड्ढों को भरने की कार्रवाई कराएं। इस काम में हुई लापरवाही के लिए पीडब्ल्यूडी के ईई को नोटिस भी जारी किया गया है।
आज पीडब्ल्यूडी की टीम ने पोटिया, नेहरू नगर से मिनीमाता चौक तक और जेल तिराहा से मिनीमाता चौक तक सभी गड्ढों को भरने की कार्रवाई की। पटेल चौक से लेकर स्टेशन रोड तक भी गड्ढों को भरने की कार्रवाई भी की गई। दुर्ग निगम की टीम ने भी निगम क्षेत्र की सड़कों में गड्ढों को भरने की कार्रवाई की।
कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सड़क सुरक्षा सबसे अहम कार्य है। इस संबंध में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपने सामने गड्ढों को भरने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सड़कों को लेकर की जा रही कार्रवाई को लेकर निरंतर अपडेटेड रिपोर्ट देने के लिए निर्देश भी दिये हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


