- राज्यपाल ने महंत, रमन, शर्मा और कौशिक को भेजी राखी
द सीजी न्यूज
रायपुर/ राज्यपाल अनसुईया उइके ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राखी भेजकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, यशस्वी और खुशहाल जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी राज्यपाल अनुसुईया उइके को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने राज्यपाल को उपहार और मिष्ठान भेजकर उनके स्वस्थ, सुखी और यशस्वी जीवन की कामना की।
राज्य के विशिष्ट जनप्रतिनिधियों को भेजी राखी : शुभकामनाएं दी
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक सत्यनारायण शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को राखी भेजकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, यशस्वी और सफल जीवन की कामना की। राज्यपाल ने सभी विशिष्टजनों को लोक आस्था के पर्व भोजली की भी बधाई दी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
