Breaking News

भाजपा के तिरंगा पदयात्रा में शामिल हुए सांसद सरोज पांडेय, विजय बघेल : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर सभी नागरिक निभाएं सहभागिता – सरोज

  • हर घर तिरंगा देखने का सपना साकार होने लगा – सांसद विजय बघेल

द सीजी न्यूज

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय व प्रदेश इकाई द्वारा हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत दुर्ग शहर विधानसभा के कसारीडीह बोरसी मंडल के सिविल लाइन स्थित साईं मंदिर से तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव चंद्राकर, बोरसी मंडल भाजपा अध्यक्ष सतीश समर्थ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। पदयात्रा के दौरान आम जनमानस को तिरंगे झंडे का वितरण किया गया।  

कार्यक्रम में दुर्ग शहर विधानसभा में आने वाले चारों मंडलों में 4 दिनों तक भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आज अंतिम दिन बोरसी मंडल से पदयात्रा का आयोजन किया गया। लगातार आम जनमानस और दुकानदारों को तिरंगे झंडे का वितरण किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर सभी को अपने घरों पर तिरंगा लगाना चाहिए। इससे हम सभी की एकता को बढ़ावा मिलेगा। अपने घरों की छत पर, दुकानों पर व सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम, यू ट्यूब की डीपी पर तिरंगा लगाएं।

लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने भी लोगों से तिरंगा लगाने की अपील की। पदयात्रा में कार्यक्रम सह प्रभारी अनूप गटागट, विनायक नातू, गोवर्धन जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी, कल्पना जोशी, मंडल प्रभारी कांतिलाल जैन, मनोज मिश्रा, राजा महोबिया, लुकेश बघेल, दीपक चोपड़ा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साजन जोसफ, भाजयुमो  जिलाध्यक्ष नितेश साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष कोसरे, बानी सोनी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, बालमुकुंद देवांगन, मदन बढ़ई, प्रकाश साहू, गणेश निर्मलकर, रोमनाथ साहू, संतोष तिवारी, सुनील साहू, जगदीश गुप्ता, गायत्री वर्मा, पोषण साहू, कुलदीप सिंह, नरेश शर्मा, संजय शुक्ला, मोहन बागुल, कौशल साहू, लाकेश्वर साहू, प्रशांत साहू, मनोज यादव, अनुपम मिश्रा, विपिन चावड़ा, दुष्यंत साहू, अनिकेत यादव, चन्दन साहू, राजकुमार यादव, प्रांजल भारद्वाज,  गायत्री वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अहिल्या यादव, पार्षद हेमा जगदीश शर्मा, सविता पोषण साहू, गोपी साहू, रामअवतार साहू, सुरेश साहू, नरेश साहू,टीपी वर्मा, मीना वर्मा, सरिता राजपूत, सुनेति साहू, झरना वर्मा, स्नेहलता साहू, नीलम सिंह मौजूद रहे।

Check Also

कुशल और सक्षम युवा शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

आईसीएमएआई के 11 दिवसीय एडवांस स्कील ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन, प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किए प्रमाण-पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!