- खेल जगत में अपनी छाप छोड़ने वाली आकर्षी कश्यप का किया गया सम्मान
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभाग के 70 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
द सीजी न्यूज
दुर्ग / स्वतंत्रता दिवस के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर दुर्ग जिले में पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि राज्य के कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री रविंद्र चौबे द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर 40 शहीदों के परिवारों का सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर किया गया। 40 शहीद परिवारों में 9 भारतीय सेना, 1 वायु सेना, 1 सीआरपीएफ, 5 एसटीएफ, 13 जिला बल और 11 छत्तीसगढ़ सुरक्षा बल से हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभाग के 70 अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस बार लोगों ने अपने घरों में भी तिरंगा लगाया और देशप्रेम की भावना से जिलेवासी सराबोर रहे। कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली आकर्षी कश्यप को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रविंद्र चौबे द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन किया। एकता और अखंडता का संदेश दिया। कृषि मंत्री ने सफेद, हरे और नारंगी रंग के गुब्बारों को छोड़ा।
कार्यक्रम के दौरान जिले में इस बार 10 प्लाटून ने मार्चपास्ट किया। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरुष, जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, नगर सैनिक बल पुरूष, नगर सैनिक बल महिला, एनसीसी सीनियर डिवीजन बालक, एनसीसी सीनियर डिवीजन बालिका, एनसीसी जूनियर डिवीजन बालिका इत्यादि शामिल थे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, संभागायुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, भिलाई निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर, एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, संयुक्त कलेक्टर प्रवीण वर्मा, एसडीएम मुकेश रावटे व अन्य जनप्रतिनिधि और जिला व पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित हुए 40 शहीदों के परिवार
भारतीय सेना से शहीद कौशल यादव , शहीद हीराधर प्रसाद ठाकुर शहीद दुर्वासालाल निषाद, शहीद लेफि. कर्नल कपिलदेव पाण्डेय, शहीद सुरजीत सिंह, शहीद चुम्मन यादव, शहीद युवराज सिंह, शहीद राजेश्वर मांझी, शहीद डी. राजाराव, वायुसेना से शहीद सुरेश मिश्रा, शहीद गेंदलाल गावड़े, शहीद सियाराम सिंह, शहीद ओबेदन तिर्की, शहीद मनोज सिंह, शहीद आदेश पाल, शहीद नारायण सिंह ध्रुव, शहीद दलबहादुर, शहीद किरण देशमुख, शहीद महेंद्र प्रताप सिंह यादव, शहीद योगेंद्र सिंह, शहीद सोम बहादुर थापा, शहीद प्रफुल्ल शुक्ला, शहीद सुंदरलाल चौधरी, शहीद राम भवन पटेल, शहीद संजय राय, शहीद माहूलाल, शहीद शंकरराव, शहीद राम कुमार पटेल, शहीद किशन चुरेंद्र, शहीद नाजीर बक्श, शहीद बृजेश सिंह, शहीद हरेंद्र सिंह, शहीद रजनीकांत सिंह, शहीद अमित कुमार नायक, शहीद तरूण देशमुख, शहीद बेलसाजर तिर्की, शहीद विश्राम मांझी, शहीद अजय शर्मा, शहीद मनोज वर्मा, शहीद थान सिंह ठाकुर के परिजनों को सम्मानित किया गया।
संभागायुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवसके अवसर पर संभागायुक्त महादेव कावरे ने संभागायुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कार्यालय केे अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। संभागायुक्त ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी।
कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
जनसंपर्क कार्यालय में ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर जिला जनसंपर्क कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। जिला जनसंपर्क अधिकारी सौरभ शर्मा ने कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कार्यालय के कर्मचारियों ने राष्ट्रगान कर तिरंगा झण्डे को सलामी दी। इस अवसर पर कार्यालय के सहायक संचालक आर नटेश, सहायक संचालक प्रदीप कंवर, सहायक छाया चित्रकार शशांक ठाकुर, कनक कोमरा, दिनेश साहू, किशन कुमार, मंजु कोमरा, भोलाराम यादव, हिमेश ठाकुर, हेमराव गजभिये उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

