Breaking News

नागरिकों की समस्या का समाधान करने में ढिलाई बर्दाश्त नहीं : अलर्ट मोड में काम करें अधिकारी : वोरा

  • पेयजल, बिजली, सड़क मरम्मत, सफाई से संबंधित शिकायतों का समाधान तत्काल करें
  • मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में शिकायतें न मिले : वोरा

द सीजी न्यूज

शहर में आम जनता की लगातार बढ़ती परेशानियों और मूलभूत जरूरतों से संबंधित शिकायतों का निराकरण करने में लेटलतीफी और लापरवाही को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज अफसरों की जमकर क्लास ली। वोरा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अमृत मिशन प्रोजेक्ट का काम पूरा होने के बावजूद नागरिकों को पेजयल संकट का सामना करना पड़ रहा है। स्ट्रीट लाइट चालू न होने से अंधकार और सड़क पर गड्‌ढे के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। वोरा ने नाराजगी जताते हुए अफसरों को नागरिकों की हर शिकायतों को तत्काल निराकृत करने के निर्देश दिये।

नगर निगम और पीडब्लूडी अफसरों की संयुक्त बैठक लेकर वोरा ने साफ कहा कि अधिकारी अलर्ट मोड में काम करें। नागरिकों की समस्या का समाधान करने में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वोरा ने नगर निगम के जल कार्य विभाग, लोक कर्म विभाग और बिजली विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालय से निकल कर जमीनी स्तर पर सभी 60 वार्डों की जनता की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतों का समय सीमा के भीतर समाधान करें।

वोरा ने नाराजगी जताते हुए अफसरों से सवाल किया कि शहर में अमृत मिशन का काम पूरा होने के बाद भी लगातार पेयजल आपूर्ति में बाधा क्यों आ रही है। वाल्व, पम्प आदि की तकनीकी समस्या बताकर जिम्मेदारियों से न भागें आम जनता को दोनों टाइम शुद्ध पेयजल की सप्लाई होनी चाहिए। सड़कों पर गड्ढे की फिलिंग और स्ट्रीट लाइट न जलने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने निगम व पीडब्लूडी अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से मुख्य मार्गों के अलावा शहर के वार्डों के भीतरी हिस्से में सड़कों पर गड्ढे भरने का महाअभियान चलाएं।

वोरा ने कहा कि जिला प्रशासन की तर्ज पर निगम प्रशासन भी जनहितैषी कार्यों की टाइम लिमिट तय करे। इसकी नियमित समीक्षा हो। सभी छोटे-बड़े निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए। निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने और राशि मिलने के बाद भी धीमी गति से विकास कार्य होने पर उन्होंने अधिकारियों को जवाब तलब किया।

वोरा ने लोक निर्माण विभाग (ईएंडएम) के अधिकारियों को गणेशोत्सव से पहले जीई रोड पर स्ट्रीट लाइट शुरू करने के निर्देश दिए। करीब 2 घंटे तक चली समीक्षा बैठक के दौरान वोरा ने कहा कि एक पखवाड़े के भीतर दोबारा समीक्षा की जाएगी। उन्होंने निगम अमले के साथ दीपक नगर मुख्य मार्ग में चल रहे पैच वर्क और फिलिंग कार्य का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त प्रकाश सर्वे, कार्यपालन अभियंता शंकर दयाल शर्मा, प्रकाश थवानी, प्रमोद दुबे, जितेंद्र समैया, वीपी मिश्रा, भीम राव, राजेन्द्र धबाले लोक निर्माण विभाग से उप अभियंता गगन जैन, विकास लता तिर्की उपस्थित थे।

Check Also

सेवा संकल्प अभियान : भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का मेगा हेल्थ कैंप आज

THE CG NEWS दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!