द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी लोगों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर जारी बधाई संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमें सदा सत्य के मार्ग पर चलने और अन्याय के विरूद्ध खड़े होने का मार्ग दिखाया है। उनकी जीवन-लीलाएं विभिन्न विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने का सही तरीका बताती हैं। उनके द्वारा दी गई सीख जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक है।
सीएम ने कहा कि पुराणों में कदंब के वृक्ष और हरे-भरे बगीचों के आस-पास भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन मिलता है। मनुष्य के लिये वृक्षों की अत्यधिक उपयोगिता होने के कारण ही हमारी परंपराओं में इन्हें महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। राज्य सरकार कृष्ण जन्माष्टमी से ’कृष्ण कुंज’ विकसित कर छत्तीसगढ़ में प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
