Breaking News

छत्तीसगढ़ सरकार सामाजिक न्याय और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : राहुल गांधी

  • 26 लाख से अधिक किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत एक और किस्त जारी करने पर सरकार के कार्यों को सराहना की

द सीजी न्यूज

सांसद राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ सरकार की लोकहितकारी योजनाओं की सराहना की है। राहुल गांधी ने आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना की दूसरी किश्त और गोधन न्याय योजना की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में शुभकामना संदेश भेजते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं सराहनीय हैं। इन दोनों योजनाओं के अंतर्गत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों, पशुपालक ग्रामीणों, गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को 1750 करोड़ 24 लाख रूपए की राशि हितग्राहियों के बैंक खाते में ऑनलाइन जारी की।
राहुल गांधी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, नरवा, गरुवा, घुरवा, बारी योजना जैसी योजनाएं सामाजिक न्याय और कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। छोटे किसान हों या दलित, आदिवासी, ओबीसी या महिलाएं, समाज के हर वर्ग को हमारे जन-समर्थक एजेंडे से फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि एक समाज को तभी बदला जा सकता है जब वह अपने सबसे कमजोर सदस्यों को सशक्त बनाए।
राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि राजीव गांधी की जयंती पर 26 लाख से अधिक किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत एक और किस्त जारी की जा रही है। यह योजना हमारे ग्रामीण इलाकों में संसाधनों को कुशलतापूर्वक स्थानांतरित करने के माध्यम से हमारे गांवों को बदलने के उनके दृष्टिकोण पर खरी उतरती है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना कोविड महामारी के दौरान विशेष रूप से फायदेमंद रही है। बीते सालों में किसानों को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। लोगों की जेब में सीधे पैसा डालने की यह प्रतिबद्धता एक गेम चेंजर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसके लिए प्रशंसा के पात्र हैं।

Check Also

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति : अब तक मिले 8.23 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव

मुख्यमंत्री स्टार्टअप व निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!