Breaking News

शहरवासियों को मिलेगी एक और सौगात : 250 एकड़ का नगर वन बनकर तैयार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे लोकार्पण : वोरा

  • कृष्ण कुंज के बाद पर्यावरण सुधार और जनस्वास्थ्य की नई पहल : वोरा

द सीजी न्यूज 

दुर्ग-भिलाई के बीच ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट के पास 250 एकड़ क्षेत्र में 2 करोड़ की लागत से नगर वन विकसित किया गया है। नगर वन की बड़ी सौगात शहरवासियों को जल्द मिलेगी। बॉयो डायवर्सिटी पार्क को अब पूर्ण रूप से नगरीय वन के रूप में विकसित कर दिया गया है।  वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ आज नगर वन का निरीक्षण किया। वोरा ने कहा कि जल्द ही नगर वन का लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करकमलों से कराया जाएगा।

नगर वन में 4 किमी लंबी रोड पर मॉर्निंग-ईवनिंग वॉक की सुविधा के साथ ही आम जनता को परिवार के साथ समय बिताने कैंटीन, कैम्पिंग जैसी अन्य कई सुविधाएं विकसित की गई हैं। डीएफओ शशि कुमार के साथ पार्क निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक अरुण वोरा ने कहा कि कृष्ण कुंज में सांस्कृतिक महत्व के पारंपरिक वृक्षों की योजना के बाद शहर के बीचों बीच बड़ी जगह पर हरियाली से परिपूर्ण नगर वन विकसित होने से पर्यावरण सुधार के साथ ही लोगों को शहर में ही जंगल सफारी की तरह अनुभव प्राप्त होगा। पार्क में बच्चों के लिए म्यूज़ियम और व्यायाम के लिए ओपन जिम जैसी सुविधाएं विकसित करने के लिए राशि उपलब्ध कराने शासन से मांग की जाएगी।

यहां और अधिक वृक्षारोपण किया जाएगा। डीएफओ शशि कुमार ने बताया कि 250 एकड़ में फैले बायो डायवर्सिटी पार्क में वेटलैंड की वजह से अनेक प्रवासी पक्षियों का भी बसेरा होगा जिनकी बसाहट और ब्रीडिंग के लिए पूरे सरोवर में फेंसिंग कराई गई है। पार्क में ओपन थिएटर, योगा जोन का भी निर्माण किया गया है। भविष्य में यह पार्क पैराडाइस फ्लाई कैचर, ग्रे हर्निबल और व्हिसलिंग डक्स जैसे पक्षियों का बसेरा बनेगा। प्रियजनों की स्मृतियां सुरक्षित रखने मेमोरियल कार्नर में वृक्षारोपण भी किया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान एमआईसी मेंबर हमीद खोखर, दीपक साहू, एल्डरमैन राजेश शर्मा, रत्ना नारमदेव, अंशुल पांडेय, निकिता मिलिंद सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Check Also

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति : अब तक मिले 8.23 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव

मुख्यमंत्री स्टार्टअप व निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!