- रायपुर नाका अंडरब्रिज का निर्माण लगभग पूरा : लाइट लगाने सहित छिटपुट कार्य बाकी
- धमधा नाका अंडरब्रिज का निर्माण भी पूर्णता की ओर
द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन, वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने रायपुर नाका अंडरब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यहां लाइट लगाने सहित छोटे मोटे कार्य ही बाकी हैं। वोरा ने रेलवे, पीडब्लूडी (सेतु) विभाग के अधिकारियों को सभी बचे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। वोरा ने धमधानाका अंडरब्रिज के पेंडिंग कार्यों को भी तत्काल पूरा करने कहा है।
वोरा ने संतोष जताते हुए कहा कि शहर की जनता को दोनों अंडरब्रिज का निर्माण पूर्ण होने का बेसब्री से इंतजार है। आवागमन में काफी परेशानी होने के कारण दोनों अंडरब्रिज के निर्माण कार्य की मंजूरी दिलाई गई। अब निर्माण पूर्ण होने पर पटरीपार में आवागमन सुलभ हो सकेगा। स्कूल-कालेज के स्टूडेंट्स, महिलाएं और बुजुर्गों सहित सभी नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा।
गौरतलब है कि 11 करोड़ की लागत से धमधा नाका अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। रायपुर नाका क्रासिंग का निर्माण 8 करोड़ की लागत से हो रहा है। निरीक्षण के दौरान यहां से गुजरने वाले स्टूडेंट्स व नागरिकों ने अंडरब्रिज निर्माण कार्य के लिए वोरा के प्रति आभार व्यक्त किया। नागरिकों ने वोरा से कहा कि अंडरब्रिज के बचे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के बाद उद्घाटन भी तत्काल कराया जाना चाहिए, ताकि लोगों को आवागमन की सुविधा जल्द से जल्द मिल सके।
नागरिकों की सुविधा के लिए वोरा ने कराया डिजाइन में बदलाव
स्थानीय नागरिकों ने विधायक अरुण वोरा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके लगातार प्रयासों और मॉनिटरिंग के कारण ही अंडरब्रिज निर्माण कार्य इतनी जल्दी पूरा हो पाया। वोरा ने बार-बार अफसरों को निर्देश देकर निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने कहा। रायपुर नाका अंडरब्रिज में नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा देने 50 लाख रुपए की लागत से अतिरिक्त ब्लॉक का निर्माण कराया गया है। इसका निर्माण होने से तितुरडीह से रायपुर नाका आने-जाने वाले नागरिकों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। ब्लाक का निर्माण न होने की स्थिति में लोगों को काफी घूम कर आने से काफी असुविधा होती। समय पर इसके लिए प्लान तैयार करने और निर्माण कार्य कराने के लिए नागरिकों ने वोरा के प्रति आभार जताया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

