द सीजी न्यूज
सीएम हाउस में आज तीजा पोरा त्योहार मनाने प्रदेश भर से महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को संबोधित करते हुए तीजा पोरा के त्योहार की शुभकामनाएं एवं बधाई दीं। मुख्यमंत्री निवास आज पूरी तरह छत्तीसगढ़िया रंग में रंगा नज़र आ रहा है। हर जगह छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक दिख रही है। गीत संगीत के बीच पोरा तिहार मनाया जा रहा है।
सीएम हाउस में पहुंचने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उनकी पत्नी स्वागत कर रहे हैं। कार्यक्रम में मंत्रीगण और संसदीय सचिव, कार्पोरेशन के चेयरमेन, विधायक भी मौजूद हैं। दिल्ली से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की दिग्गज नेत्री रागिनी नायक और अलका लांबा भी कार्यक्रम में शामिल होने आई हैं। तीजा उत्सव में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा, अरुण वोरा, कुलदीप जुनेजा भी मौजूद रहे।
तीन दिनों तक चलने वाले छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तीजा पोरा त्यौहार की शुरुआत हो चुकी है। बहन- बेटियां तीजा का त्यौहार मनाने के लिए अपने मायके का रुख कर रही हैं। माता, बहनों- बेटियों के स्वागत के लिए आज मुख्यमंत्री निवास में भी आकर्षक साज-सज्जा की गई है। पूरे प्रदेश से माताएं बहनें तीजा का उत्सव मनाने के लिए मुख्यमंत्री निवास में एकत्र हो रही हैं। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का घर तिजहारिनों का मायका बन गया है। तीज त्योहार के मौके पर मायके आने वाली बहन- बेटियों के चेहरे पर खुशी और संतोष की जो मुस्कान नजर आती है वही मुस्कान यहां हर महिला के चेहरे पर नजर आ रही है।
हाथों में मेहंदी, पैर में माहुर और चेहरे पर मुस्कान
मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री निवास में आई थी जीजा हरि माताओं बहनों ने यहां हाथों में मेहंदी सजाई और पैर में माहूर लगाया। जब बेटी अपने मायके आती है तो वह कुछ इसी तरह साज श्रृंगार कर तीजा के त्यौहार में शामिल होती है। इस दौरान उनके चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान खिली नजर आ रही थी जो इस पूरे माहौल को और भी खूबसूरत बना रही थी।
तीजा-पोरा इस अवसर पर लोकरंग के कार्यक्रमों की सीएम आवास की धूम मची है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं के साथ मिलकर लोकरंग अर्जुन्दा के कलाकारों के सुंदर गीतों का आनंद लिया।
तीजा पोरा के भव्य उत्सव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मस्ती के मूड में नजर आए। उन्होंने मंच से ही छत्तीसगढ़ी गीत ‘ए चना के दार राजा’ और ‘ए रायपुर वाले भाटो’ के मुखड़े गुनगुनाए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal



