Breaking News

अग्रवाल समाज के तीज मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक वोरा

कहा – आप बहनों के आशीर्वाद से ही इस मुकाम पर पहुंचा हूं : माँ बहनों का आशीर्वाद सदैव फलीभूत होता है

द सीजी न्यूज

दुर्ग – तीज त्यौहार का शुभ वातावरण बना हुआ है। हर समाज मे तीज त्यौहार मनाया जा रहा है। आज छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज और महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में तीज मिलन समारोह आयोजित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ वेयर हाऊसिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा विधायक अरुण वोरा थे।

इस मौके पर वोरा ने कहा कि तीज का यह त्योहार बहनों के सौभाग्य का त्योहार है। सभी बहनें भगवान शिव से अपने पति व परिवार के दीर्धायु व सुखद सफल जीवन की कामना के लिए व्रत पूजा करते हैं। सभी को तीज पर्व की बधाई देते हुए वोरा ने कहा कि माँ बहनों का आशीर्वाद सदैव फलीभूत होता है, मैं खुशनसीब हूं,कि आप सभी का आशीर्वाद मुझे मिलता रहा है। इसी आशीर्वाद के कारण वे इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
इसके पूर्व विधायक अरुण वोरा ने भगवान गणेश की पूजा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवक्ता देवेश मिश्रा, राहुल अग्रवाल, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष विनीता गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेविका प्रमिला गुप्ता सहित भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Check Also

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर युवाओं ने किया 50 यूनिट रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!