Breaking News

पांच चौक चाराहों पर हाई मास्ट लाइट का लोकार्पण : वोरा बोले – जीई रोड पर 252 पोल और तीन अन्य हाईमास्ट लाइट भी जल्द रौशन होंगे

द सीजी न्यूज 

दुर्ग।  स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज शहर में पांच हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण किया। जीई रोड पर 64 करोड़ की लागत से सड़क उन्नयन कार्य योजना के साथ ही करीब 12 करोड़ की लागत से चौक चौराहों पर हाई मास्ट लाइट और स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य पूरा किया जा चुका है। इसमें से पांच चौराहों पर हाई मास्ट लाइट का लोकार्पण आज किया गया। डिवाइडर पर लगे 252 विद्युत पोल पर लगी स्ट्रीट लाइट भी शीघ्र जमगमगाने लगेगी।

वोरा ने जीई रोड पर अंधकार के कारण हादसे होने और लोगों को आवागमन में परेशानी को देखते हुए स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लगाने के निर्देश दिये थे। इस काम में लेटलतीफी होने पर वोरा ने गणेश चतुर्थी के पहले हर हाल में मुख्य सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगाकर रौशन करने के निर्देश दिये थे।  पीडब्लूडी के अधिकारियों ने वोरा को बताया कि डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट के लिए डिमांड राशि एक दो दिनों में जमा कर दी जाएगी। इसके बाद शहर के मध्य व्यस्ततम जीई रोड पर भी स्ट्रीटलाइट की रौशनी बिखरेगी। लोकार्पण के दौरान एल्डरमेन राजेश शर्मा सहित पीडब्लूडी के अधिकारी मौजूद रहे।

हाईमास्ट लाइट रौशन होने पर नागरिकों ने खुशी जताई

साइंस कालेज से मिनीमाता चौक के बीच पांच चौक-चौराहों पर हाई मास्ट लाइट लगाने पर नागरिकों ने खुशी जताई है। लोकार्पण के दौरान नागरिकों ने विधायक अरुण वोरा के प्रति आभार व्यक्त किया। वोरा ने कहा कि शीघ्र ही डिवाइडर पर लगे पोल पर लगी स्ट्रीटलाइट को भी रौशन किया जाएगा। 64 करोड़ की लागत से जीई मार्ग के उन्नयन का कार्य जारी है। मार्ग सौंदर्यीकरण, चौड़ीकरण कार्य के साथ ही बेहतर प्रकाश व्यवस्था से नागरिक सुविधाओं में इजाफा हो रहा है। शहर के नागरिकों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। वोरा ने कहा कि पांच हाई मास्ट लाइट का लोकार्पण होने के बाद तीन और हाई मास्ट लाइट भी शीघ्र रौशन की जाएगी।

Check Also

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर युवाओं ने किया 50 यूनिट रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!