Breaking News

दो सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे अधिकारी-कर्मचारियों को सांसद सरोज पांडेय व विजय बघेल ने दिया समर्थन

  • सांसद सरोज पांडेय ने आंदोलन स्थल पर महिला कर्मचारियों को तीज पर्व के अवसर पर साड़ी भेंट कर शुभकामनाएं दी
  • हड़ताल का आज आठवां दिन, निगम कार्यालय में पसरा सन्नाटा, पूरी तरह ठप है कामकाज

द सीजी न्यूज 

अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के आव्हान पर केंद्र के समान महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के अनुसार गृहभाड़ा भत्ता देने की दो सूत्रीय मांग की मांग को लेकर धरने पर बैठे नगर निगम कर्मचारियों के आंदोलन को आज राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और लोकसभा सांसद विजय बघेल ने समर्थन दिया। धरना पंडाल पहुंचकर उन्होंने अधिकारी कर्मचारियों की मांगों को जायज बताया।

सांसद सरोज पांडेय ने आंदोलन स्थल पर महिला बहनों को तीज पर्व के उपलक्ष्य में साड़ी भेंट कर तीज की शुभकामनाएं दी। सासंद विजय बघेल ने पार्षद अरुण सिंह, राजीव अग्रवाल, जिला संयोजक सूचना अधिकार प्रकोष्ठ व अन्य साथियों के साथ हड़ताली कर्मियों का समर्थन किया। हड़ताल का आज आठवां दिन है। आज भी नगर पालिक निगम के कार्यालय में ताला लगा हुआ है। कामकाज पूरी तरह बंद रहा।  हड़ताल के कारण निगम कार्यालय दुर्ग में नामान्तरण, राशन कार्ड, पेंशन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र सहित लगभग कई प्रकरण लंबित हैं। लोग कार्यालय से मायूस लौट रहे है।

हड़ताल में आरके जैन, प्रकाश चंद थवानी, गिरीश दीवान, जितेंद्र समैया, दुर्गेश गुप्ता, शिव शर्मा, अनिल सिंह, मनोहर साहू, संजय मिश्रा, शशिकांत यादव, राजू बक्शी, ईश्वर वर्मा, राजेन्द्र साहू, राजू चंद्राकर, क्षमा शर्मा, राजेन्द्र मिश्रा सहित कर्मचारी व अधिकारीगण मौजूद रहे। नगर पालिक निगम कर्मचारी व अधिकारी ने निगम के गेट के समाने राज्य शासन पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया। साफ कहा गया कि मांगें पूरी होने तक हडताल जारी रहेगी।

धरना स्थल पर निगम में कार्यरत कर्मचारी राजकुमार शर्मा व सेवा निर्वित्त कर्मचारी मेन सिंग मंडावी के आकस्मिक निधन पर कर्मचारियों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।

Check Also

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर युवाओं ने किया 50 यूनिट रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!