Breaking News

सिटी बसों का रूट बदला : अब 17 रूट पर 70 सिटी बसें चलेगी : स्टार्टिंग पाइंट होगा रेलवे स्टेशन

  • परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने सिटी बसों का संचालन शुरू करने मीटिंग ली 
  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा : रूट चार्ट की री-मैपिंग और सीमा में बदलाव किया गया 

द सीजी न्यूज 

दुर्ग /आज प्रदेश के परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने सिटी बसों का संचालन दोबारा शुरू करने कलेक्ट्रेट सभागार में यातायात विभाग के अधिकारी, यूनियन ट्रांसपोर्ट के सदस्यों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। नगरीय क्षेत्रों में 70 सिटी बसें चलाने के लिए विभाग द्वारा टेंडर निकाला गया था, यह टेंडर रिलायंस टूर एंड ट्रैवल्स को नगरीय क्षेत्रों के विभिन्न रूटों के लिए मिला है। बैठक में परिवहन मंत्री ने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न करते हुए प्राइवेट बस संचालकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सिटी बसें चलाई जाएगी।

उन्होंने प्राइवेट बस संचालकों से चर्मचा की और सभी ट्रांसपोर्टर व संबंधित अधिकारियों की सहमति से निर्धारित रूट और क्षेत्र की परिधि सीमा में संशोधन किया। सिटी बस संचालन के लिए कुल 21 रूट निर्धारित किए गए थे, जिन्हें आपसी समझौते के बाद रूट चार्ट की रिमैपिंग करते हुए 17 रूट निर्धारित किया गया। कुछ रूट में क्षेत्र की परिधि की सीमा में भी बदलाव किया गया।

मीटिंग में परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि शहरी अर्थव्यवस्था और श्रम बाजार के लिए सार्वजनिक परिवहन अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य शासन सिटी बस के माध्यम से पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना चाहता है। बैठक में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, दुर्ग नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, भिलाई नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर,  रिसाली नगर निगम आयुक्त आशीष देवांगन, नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त कीर्तिमान सिह राठौर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुभव शर्मा व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!