Breaking News

सरकारी कर्मी बहनें धरने पर बैठी हैं और मुख्यमंत्री को घर में ठेठरी-खुरमी खाने व नाचने-कूदने से फुरसत नहींं : सरोज पांडेय

  • तीजा के एक दिन पूर्व हड़ताली कर्मियों के बीच पहुँचकर राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने महिलाओं को बांटी साड़ी
  • छत्तीसगढ़ी अस्मिता की बात करने वाले सीएम बघेल ने तीजा में बहनों को किया निराश : सरोज पांडेय

द सीजी न्यूज 

महंगाई भत्ता व गृह भाड़ा की मांग को लेकर प्रदेशभर के शासकीय कर्मचारी पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन राज्य की भुपेश बघेल सरकार ने अधिकारी कर्मचारियों की जरा भी सुध नही ली है। इस मुद्दे को लेकर अब भाजपा ने आक्रमक रुख अख्तियार कर लिया है। आज राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने निगम कार्यालय के सामने धरना दे रहे निगम कर्मियों को समर्थन देते हुए मुख्यमंत्री भुपेश बघेल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकारी कर्मी बहनें तीजा पर्व पर अपनी मांगों को लेकर लम्बे समय से धरना दे रही हैं और मुख्यमंत्री को अपने घर मे ठेठरी खुरमी खाने व नाचने-कूदने से फुरसत नहीं है।

इससे सभी कर्मी बेहद निराश हैं। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग पूरी कर दी है और अब प्रदेश सरकार को भी सभी कर्मचारियों की मांग माननी चाहिए उन्होंने सभी हड़ताली कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा पूरी मजबूती से कर्मचरियों के साथ खड़ी है और सरकार को झुकने के लिए मजबूर करेंगी।

इससे पहले धरना स्थल पर सरोज पाण्डेय के पहुँचने पर निगम कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष शिव शर्मा, महामंत्री अनिल सिंह, जनसम्पर्क अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहित कर्मचारियों ने स्वागत किया। नगर निगम कार्यालय गेट के सामने पंडाल लगाकर बैठे कर्मचारी राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय को अपने बीच पाकर बहुत खुश हुए। नगर निगम में लगातार दस साल तक महापौर के रूप में कार्य करने व निगम कर्मचारियों से आत्मीय सम्बंध के कारण आज सभी कर्मियों ने अपने पुराने दिनों को यादें ताजा की। तीज पर्व के एक दिन पूर्व सांसद सरोज पांडेय ने करू भात के दिन महिला कर्मियों को साड़ियां भी बांटी। इससे  सभी अधिकारी कर्मचारी बेहद प्रसन्न हुए। उन्होंने सांसद सरोज पाण्डेय के प्रति आभार जताया।

धरना स्थल पर समर्थन देने पहुँचने वालों में प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष सोनी, मंडल भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, लुकेश बघेल, दीपक चोपड़ा, जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू, बानी सोनी, राकेश यादव, विजय ताम्रकार, जीतू राजपूत सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

Check Also

विशेष लेख : एआई क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार छत्तीसगढ़ : 500 करोड़ के मुख्यमंत्री एआई मिशन से संवरेगा युवाओं और तकनीक का भविष्य

धनंजय राठौर संयुक्त संचालक, जनसंपर्क THE CG NEWS रायपुर। दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!