द सीजी न्यूज
दो दिवसीय तृतीय छत्तीसगढ़ प्रदेश पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन जिला जांजगीर चांपा के गांधी भवन परशुराम चौक में किया गया। बेंच प्रेस एवं डेड लिफ्ट चैंपियन 2022 सब जूनियर जूनियर सीनियर मास्टर 1 प्लस 2 प्लस 3 महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि चांपा के पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, चांपा नगर निगम के अध्यक्ष जय थवाईत, चांपा नगर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव सुरेश देवांगन, दुर्ग जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहित वालदे, पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष लखपति सिंदूर, प्रदेश महासचिव उदल वाल्मीकि उपस्थित थे।
आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि मोतीलाल देवांगन ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के 280 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भागीदारी निभाकर चांपा जिला का गौरव बढ़ाया है। सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है। यह आयोजन काफी अच्छे ढंग से संपन्न किया गया। प्रतियोगिता आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रदेश के कुल 48 खिलाड़ी 18 सितंबर को कटौन यूनिवर्सिटी गुवाहाटी असम में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रौशन करेंगे।
प्रतियोगिता में दुर्ग जिला के प्रीतपाल टांडी ने स्ट्रांगमैन का खिताब हासिल किया। पिछले साल भी नेशनल पावर लिफ्टिंग छत्तीसगढ़ प्रदेश के खिलाड़ियों ने खिताब हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम बढ़ाया। इस साल भी छत्तीसगढ़ की खिलाड़ियों से काफी उम्मीद है। नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी फिर से विजय पताका लहराएंगे। छत्तीसगढ़ खिलाड़ियों के साथ कोच मोहित वालदे, मैनेजर श्रीनिवास साहू भी 18 सितंबर को गुवाहाटी रवाना होंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

