Breaking News

त्योहारी सीजन में ट्रेनें रद्द : सीएम भूपेश का सवाल – ताली बजाएं … थाली बजाएं … मोमबत्ती जलाएं … क्या करें … ???

द सीजी न्यूज 

पिछले 6 महीने से ज्यादा समय से बार-बार दर्जनों ट्रेनें रद्द करने के फैसले से आम जनता पहले से त्रस्त है। अब केंद्र सरकार द्वारा त्योहारी सीजन में 58 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया गया है। इसे लेकर नागरिकों विशेषकर त्यौहारों के दौरान अपने घर परिवार या रिश्तेदारों के घर जाने वाले लोग एक बार फिर परेशान हैं। छत्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रेल यात्रियों को राहत दिलाने केंद्र स्तर पर पहल करने की गुहार लगा रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार पर तीखा तंज कसा है। भूपेश ने कई अखबारों की कटिंग के साथ सवाल किया है कि – ताली बजाएं ? थाली बजाएं ? मोमबत्ती जलाएं ? जनता पूछ रही है कि ऐसा क्या करें जिससे त्योहारों के समय पर भी होता यह अत्याचार रुक जाए।

याद रहे कि देश में पहली बार कोरोना का प्रकोप फैलने पर केंद्र सरकार इसे नियंत्रित करने और लोगों को समुचित इलाज दे पाने में पूरी तरह विफल रही थी। इसी दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने देश भर के नागरिकों से ताली, थाली बजाने से लेकर मोमबत्ती जलाने की अपील की थी। उस समय इस अपील को लेकर एक बड़े वर्ग ने तीखी नाराजगी जताई थी कि अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने में नाकाम रहने पर ताली, थाली बजाने या मोमबत्ती जलाने जैसी अपील की जा रही है। अब करीब दो साल बाद नियमित रूप से ट्रेनें चलाने में बार-बार नाकाम हो रही केंद्र सरकार पर भूपेश बघेल ने कोरोना काल की तर्ज पर तीखा तंज किया है। भूपेश का यह तंज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है और केंद्र सरकार के रवैये पर यूजर सवाल कर रहे हैं।

 

Check Also

गणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने पर युवक का मर्डर

THE CG NEWS बिलासपुर। ग्राम संबलपुरी में बने गणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!