Breaking News

मुख्यमंत्री ने गणेश चतुर्थी और नवाखाई पर्व की बधाई-शुभकामनाएं दी : नवाखाई पर ऐच्छिक अवकाश के आदेश जारी

द सीजी न्यूज 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणेश चतुर्थी और नवाखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में भगवान गणेश की आराधना का यह पर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी में आस्था और उत्साह का एक अनुपम संगम दिखाई देता है। लोगों में इसी एकता के भाव को जागृत करने के लिए बाल गंगाधर तिलक जी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सार्वजनिक गणेश उत्सव की शुरूआत की थी। यह उत्सव अब सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण बन गया है।

उड़िया समाज के आग्रह पर नवाखाई पर्व पर ऐच्छिक अवकाश की घोषणा : आदेश जारी

मुख्यमंत्री ने सर्व उड़िया समाज के आग्रह पर नवाखाई पर्व के अवसर पर ऐच्छिक अवकाश देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने सभी को नवा खाई पर्व की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में सर्व उड़िया समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री से नवाखाई पर्व पर अवकाश देने का आग्रह किया था। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आगामी एक सितंबर को नवाखाई पर्व पर राज्य में ऐच्छिक अवकाश देने का आदेश भी जारी कर दिया गया है।
प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को महासमुंद जिले के गढ़फुलझर स्थित रामचंडी माता मंदिर में रामचंडी दिवस के दिन आयोजित मेला कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि आगामी 8 अक्टूबर को रामचंडी दिवस पर मेला कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में आमजन इस आयोजन में हिस्सा लेते हैं। सर्व उड़िया समाज के प्रतिनिधिमंडल में कोलता समाज, ब्राह्मण समाज, अघरिया समाज, संवरा समाज, मरार समाज, तेली समाज, रावत समाज, कुंभकार समाज, बिंझवार समाज, केवट समाज, भूलिया समाज सहित अन्य समाज के प्रतिनिधि शामिल थे।

Check Also

गणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने पर युवक का मर्डर

THE CG NEWS बिलासपुर। ग्राम संबलपुरी में बने गणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!