Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 सितंबर को नवगठित जिले मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी और 3 सितंबर को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का करेंगे शुभारंभ

  • मुख्यमंत्री दोनों नव गठित जिलों के लिए कलेक्टोरेट व पुलिस अधीक्षक कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

द सीजी न्यूज 

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 सितंबर को नवनिर्मित जिले मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी और 3 सितंबर को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का शुभारंभ करेंगे। 2 सितंबर को अपरान्ह 1 बजे मोहला और 3 सितंबर को अपरान्ह 1 बजे राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर डोमन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री दोनों नव गठित जिलों में कलेक्टोरेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का शुभारंभ करेंगे।

कलेक्टर ने कहा कि इस संबंध में जनप्रतिनिधि और अधिकारी चर्चा कर शेष विभागों के कार्यालयों के लिए स्थान निर्धारित करेंगे। शासन जिले के समग्र व समुचित विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस दिशा में कारगर कदम बढ़ाते हुए इन नए जिलों में समुचित व्यवस्था की जा रही है।

Check Also

विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने टीम के साथ राज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!