Breaking News

मुख्यमंत्री नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के शुभारंभ अवसर पर 106 करोड़ 27 लाख 95 हजार रुपए और नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 364 करोड़ 56 लाख रुपए के 95 कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण

  • जिला शुभारंभ कार्यक्रम मोहला में 103 हितग्राहियों को 12 लाख 10 हजार रुपए और खैरागढ़ में 213 हितग्राहियों को 37 लाख 48  हजार रूपए की सामग्री का करेंगे वितरण

द सीजी न्यूज

 

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 सितंबर को मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी और 3 सितंबर को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नवगठित  जिले का शुभारंभ करेंगे। 2 सितंबर को दोपहर 1 बजे मोहला में और 3 सितंबर को दोपहर 1 बजे राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 2 सितम्बर को नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के शुभारंभ कार्यक्रम मोहला में 106 करोड़ 27 लाख 95 हजार रूपए के 54 कार्यों का भूमि पूजन-लोकार्पण करेंगे। इसमें 52 करोड़ 16 लाख 8 हजार रुपए के 42 कार्यों का भूमिपूजन और 54 करोड़ 11 लाख 87 हजार रुपए के 12 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर वे 103 हितग्राहियों को 12 लाख 10 हजार रुपए की सामग्री का वितरण करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 सितम्बर को नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के शुभारंभ कार्यक्रम खैरागढ़ में 364 करोड़ 56 लाख रुपए के 95 कार्य का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे। इसमें 350 करोड़ 96 लाख 31 हजार रुपए के 82 कार्यों का भूमिपूजन, 13 करोड़ 59 लाख 96 हजार रुपए के 13 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर वे 213 हितग्राहियों को 37 लाख 48 हजार रूपए की सामग्री का वितरण करेंगे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!