Breaking News

10 सितंबर तक ले सकेंगे अगस्त माह का राशन

द सीजी न्यूज

दुर्ग / जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में अगस्त माह के राशन भंडारण में विलंब हो जाने से राशनकार्डधारियों द्वारा अगस्त माह का राशन नहीं लिया जा सका। इस असुविधा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दुर्ग और भिलाई शहर के राशनकार्डधारियों को 10 सितंबर तक अगस्त माह का राशन प्राप्त करने की सुविधा दी गई है। यह सुविधा सिर्फ जिले के नगरीय निकाय दुर्ग और भिलाई के लिए दी गई है।

Check Also

नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने नुआखाई पर्व की दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!