द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के तीन नए जिलों में कलेक्टर और एसपी की पदस्थापना के आदेश जारी कर दिये गए हैं। मोहला-मानपुर अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में ओएसडी के रूप में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना कलेक्टर के पद पर की गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा आज जारी आदेश के तहत खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (2013) के अधिकारी जगदीश सोनकर, मोहला-मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (2014) के अधिकारी एस. जयवर्धन और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (2015) के अधिकारी डी. राहुल वेंकट को कलेक्टर पदस्थ किया गया है।
इसी तरह मोहला-मानपुर अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में ओएसडी (पुलिस) के रूप में कार्यरत भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना पुलिस अधीक्षक के पद पर की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा आज जारी आदेश के तहत खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में भारतीय पुलिस सेवा (2018) की अधिकारी अंकिता शर्मा, मोहला-मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले में भारतीय पुलिस सेवा (2018) के अधिकारी येदुवेल्ली अक्षय कुमार और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भारतीय पुलिस सेवा (2012) के अधिकारी राजेश कुकरेजा को पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal