द सीजी न्यूज
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन भिलाई-दुर्ग में 3 सितंबर से 6 सितंबर तक किया जाएगा। राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कुल 8 विधाओं बैडमिंटन, बाक्सिंग, जूडो, नेटबाल, डाज बाल, लॉन टेनिस, फेंसिंग, सायकल पोलो के कुल 1190 खिलाड़ी व लगभग 150 आफिशियल्स हिस्सा लेंगे। राज्य के कुल 5 संभाग बिलासपुर, रायपुर, सरगुजा, बस्तर, दुर्ग के खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपने खेल का जौहर दिखाएंगे। भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 में सादे समारोह में यह आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
संभागीय दलों को खेल मैदान के पास निजी विद्यालयों में ठहराया गया है। अलग-अलग खेल मैदानों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। लान टेनिस – लानटैनिस मैदान से 5 भिलाई, फेंसिंग- इस्पात क्लब से 1 भिलाई. जूडो- भिलाई विद्यालय से 2 भिलाई, सायकल पोलो – सेक्टर-7 मैदान / सी-3 सेक्टर-10 बैडमिंटन – एन. वी. प्रो. एकेडमी हुडको डाजबाल – स्व. राजेश पटेल मैदान सेक्टर 2 भिलाई नेटबाल – ई. एम. एम. एस. से 6 भिलाई और बाक्सिंग प्रतियोगिता जे.आर.डी. विद्यालय दुर्ग में आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल के निर्देशन में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह 3 सितंबर को सुबह 11 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक देवेन्द्र यादव व अध्यक्षता महापौर नीरज पाल करेंगे। समापन समारोह 6 सितंबर को दोपहर 12 बजे किया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
