द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में 106 करोड़ 27 लाख 95 हजार रुपए के 54 कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। इसमें 52 करोड़ 16 लाख 8 हजार रुपए के 42 कार्यों का भूमिपूजन और 54 करोड़ 11 लाख 87 हजार रुपए के 12 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर उन्होंने 103 हितग्राहियों को 12 लाख 10 हजार रुपए की सामग्री का वितरण भी किया। कार्यक्रम में खाद्य मंत्री राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, वन मंत्री मोहम्मद अकबर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
