Breaking News

फिल्टर प्लांट से करें शुद्ध जल की सप्लाई : डायरिया-पीलिया से बचाव के लिए आधुनिक तकनीक से करें वाटर ट्रीटमेंट : वोरा

  • फिल्टर प्लांट से शहर में स्वच्छ पेयजल की सप्लाई : वोरा
  • क्लोरीन प्लांट स्थापित करने के बाद भी कई साल से नहीं किया उपयोग : वोरा ने नाराजगी जताई

द सीजी न्यूज 

वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने कहा कि दुर्ग के आसपास के क्षेत्रों में जलजनित बीमारियां हो रही हैं। डायरिया के मरीज मिल रहे है। इसे ध्यान देते हुए संक्रामक रोगों से बचाव करना आवश्यक है। फिल्टर प्लांट में पानी शुद्ध करने निगम द्वारा एलम का उपयोग किया जाता है। कई साल  पहले यहां स्थापित किये गए क्लोरीन गैस प्लांट का उपयोग आज तक नहीं किया गया। वोरा ने आयुक्त से इस मुद्दे पर संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही करने कहा है।

वोरा ने निरीक्षण के दौरान फिल्टर प्लांट में उपस्थित केमिस्ट से प्रतिदिन शहर के अलग-अलग वार्डों से लिये जा रहे पानी सेम्पल की जांच की रिपोर्ट का अवलोकन भी किया। वोरा ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निगम उपलब्ध संसाधनों का जनहित में बेहतर उपयोग करे, ताकि जनता को शुद्ध पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा निर्बाध रूप से प्राप्त हो सके। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य दीपक साहू, एल्डरमेन राजेश शर्मा, अजय जैन, प्रकाश गीते उपस्थित थे।

Check Also

नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने नुआखाई पर्व की दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!