मुस्लिम जमात सारंगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के शुभारंभ अवसर पर रोड शो के दौरान नृत्यश्री धारा इंस्टीट्यूट, रायपुर के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा करमा लोकनृत्य के मनमोहक प्रस्तुति के साथ मुख्यमंत्री को बेंगलुरु से निर्मित और तिरुपति बालाजी मे चढ़ाए गए मुकुट, शाल और माला भेंटकर स्वागत किया गया। मुकुट का निर्माण कांजीवरम सिल्क साड़ी से किया गया है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ के ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह में रोड शो उमड़ा जनशैलाब

जिले वासियों में उद्घाटन समारोह को लेकर दिख रहा जबरदस्त उत्साह

 जनप्रतिनिधियों ने किया जोरदार स्वागत,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के शुभारंभ अवसर पर रोड शो के दौरान आम नागरिकों की खुशियां छलकती रही। आतिशबाजी, ढोल-नगाड़े के साथ अलग अलग जत्थों में लोग मुख्यमंत्री का स्वागत करते रहे। जिलेवासियों में उद्घाटन समारोह को लेकर जबरदस्त उत्साह रहा। रोड शो के दौरान राइस मिल एसोसिएशन सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुष्प माला से आत्मीय स्वागत किया गया। पूरे शहर को सीएम के स्वागत में होर्डिंग-बैनर से पाट दिया गया है। पूरे रोड शो के दौरान कका जिंदाबाद के नारे लगते रहे।

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हैलीपैड पर जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया। यहां से रोड शो के लिए निकले सीएम का स्वागत करने सड़क के दोनों ओर लोगों की लंबी कतारें लगी रही। जिला बनने पर मुख्यमंत्री का हर जगह ऐतिहासिक स्वागत किया गया।