Breaking News

हमाल संघ ने किया स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन वोरा का अभिनंदन

द सीजी न्यूज 

स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के दुर्ग स्थित गोदाम में हमालों को काम से निकालने के कारण पिछले महीने हुई हड़ताल का मामला अब सुलझ चुका है। स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन विधायक अरुण वोरा ने इस मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई थी।हड़ताल के कारण उपजी समस्याओं के समाधान के साथ ही हमालों के परिवारों की रोजी-रोटी की फिक्र करते हुए वोरा ने प्रशासनिक अधिकारियों से साफ कहा कि गरीब मजदूरों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सर्वमान्य हल निकालने कहा।

अब हड़ताल समाप्त होने के बाद आज हमाल संघ ने कार्पोरेशन के दुर्ग ब्रांच आफिस में स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन विधायक अरुण वोरा का अभिनंदन किया। हमालों ने कहा कि वोरा के सजग प्रयासों से इस समस्या का समाधान हुआ। हमाल संघ ने वोरा के संवेदनशील रवैये के प्रति आभार व्यक्त किया है।

इस अवसर पर वोरा ने कहा कि वोरा परिवार ने पिछले पचास साल से शहरवासियों के हितों को ध्यान में रखकर जनसेवा की है। कार्पोरेशन के गोडाऊन में काम करने वाले हमालों की हड़ताल से राशन वितरण के कार्य पर असर पड़ रहा था। हमालों के परिवारों के हितों का ध्यान भी रखना था। इसे देखते हुए सभी पक्षों से चर्चा कर उचित समाधान निकाला गया है। वोरा ने कहा कि वे सदैव मजदूरों और गरीबों के साथ खड़े हैं। भविष्य में भी गरीब हमालों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।

आज सम्मान समारोह में नगर निगम के पूर्व सभापति राजकुमार नारायणी, श्रमिक नेता ए़डवोकेट राजकुमार गुप्ता, नगर निगम के पूर्व सभापति राजकुमार नारायणी सहित हमाल संघ के पदाधिकारी व गोडाऊन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Check Also

नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने नुआखाई पर्व की दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!