द सीजी न्यूज 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नवनिर्मित जिले का शुभारंभ किया। राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवगठित जिला के शुभारंभ कार्यक्रम में 364 करोड़ 56 लाख रुपए के 95 कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

खैरागढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने बड़ी तादाद में लोग जुटे। नया जिला बनने की खुशी में उत्साहित भीड़ ने कका जिंदाबाद के नारे लगाए।

इसमें 350 करोड़ 96 लाख 31 हजार रुपए के 82 कार्यों का भूमिपूजन, 13 करोड़ 59 लाख 96 हजार रुपए के 13 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर उन्होंने 213 हितग्राहियों को 37 लाख 48 हजार रुपए की सामग्री का वितरण भी किया। कार्यक्रम में कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, धनेश पाटिला सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।