- शिक्षक नगर पानी टंकी के इनलेट और आउटलेट वाल्व को बदला जाएगा
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ अमृत मिशन योजना के तहत शिक्षक नगर पानी टंकी के इनलेट व आउटलेट वाल्व को बदलने और ईएमएफ व एफसीवी लगाने का कार्य 5 सितम्बर और 6 सितम्बर को किया जाएगा। इस कार्य के कारण वार्ड क्रमांक 6, 7, 8, 30 और 32 के साथ ही वार्ड 5 के आंशिक भाग में पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी। नगर निगम प्रशासन ने अपील करते हुए कहा है कि संबंधित वार्डों के नागरिक पहले से ही अधिक पानी स्टोर कर लें। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से पानी की सप्लाई की जाएगी।
जलकार्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक नगर जोन के ओवरहेड टैंक की मुख्य वितरण पाइप लाइन के वाल्व को बदला जाना बेहद जरूरी है। इस कार्य के कारण पांच वार्डो में वाटर सप्लाई व्यवस्था प्रभावित होगी। महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त प्रकाश सर्वे और जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने इन क्षेत्रों के नागरिकों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
