द सीजी न्यूज
दुर्ग। अधिकारी-कर्मचारियों की हडताल खत्म होने के बाद आज निगम दफ्तर खुलते ही कमिश्नर प्रकाश सर्वे ने कार्यालयों का निरीक्षण किया। निगम की योजनाओं से संबंधित फाइलों और हाजिरी रजिस्टर को खंगालते हुए अधिकारी-कर्मचारियों को जवाबतलब किया। निगम कमिश्नर ने रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज न होने के कारण 6 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये।
निगम सचिव शरद रत्नाकर, भीम निषाद, भगत सिंग यादव, ओमकार ताम्रकार, तीर्थ घनकार, भृत्य विशाल सिंह द्वारा समय पर रजिस्टर में हाजरी न लगाने के कारण एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। निगम कर्मी भुनेश्वर सोनी कई साल से बिना सूचना दिए कार्यालय में अनुुपस्थित हैं। इसकी जानकारी मिलने पर कमिश्नर ने भुनेश्वर सोनी को बर्खास्त करने के लिए निर्देश दिए।
निगम कमिश्नर ने स्टेनो टू आयुक्त कक्ष, संपत्तिकर और संपदा विभाग, रिकॉर्ड रूम, भवन अनुज्ञा विभाग, लोक सेवा केंद्र के काउंटर, राजस्व विभाग, बाजार विभाग, सचिवालय, स्वास्थ्य विभाग, जन सूचना विभाग, योजना विभाग, लेखा विभाग, स्थापना शाखा, अधीक्षण अभियंता कक्ष और पेंशन शाखा, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग, जनसंपर्क विभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने पेंशन से संबंधित पेंडिंग आवेदन और राशन कार्ड बनाने जैसे कार्यों की जानकारी ली। कमजोर वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग से संबंधित दावा-आपत्ति के बारे में सवाल किया। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता जितेंद्र समैया, उद्यान प्रभारी अनिल सिंह, आयुक्त कार्यालय स्टेनो शुभम गोइर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


