Breaking News

शिवनाथ तट समेत शहर के सभी विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के साथ प्रकाश व्यवस्था और सफाई के बेहतर इंतजाम करें : वोरा ने अफसरों को दिये निर्देश

द सीजी न्यूज 

शहर में गणेश विसर्जन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद विधायक अरुण वोरा ने अधिकारियों को बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिये हैं। वोरा ने कहा कि विसर्जन स्थलों पर हजारों प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। नगर निगम द्वारा चिन्हित किए गए स्थानों पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम होने चाहिए। राज्य सरकार के निर्देशों और एनजीटी के नियमों का पालन करते हुए विसर्जन कुंडों का निर्माण किया जाए।

वोरा ने शिवनाथ तट, ठगड़ा बांध, शीतला तालाब सहित अन्य सभी स्थानों पर साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम करने के निर्देश दिये। वोरा ने कहा कि पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें हर जगह तैनात रहें। निरीक्षण के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, एल्डरमैन राजेश शर्मा, पूर्व पार्षद सुरेंद्र ठाकुर, प्रवीण चंद्राकर, निगम के कार्यपालन अभियंता एस डी शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली मौजूद थे।

Check Also

नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने नुआखाई पर्व की दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!