Breaking News

छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी ने किया उर्दू शिक्षकों का सम्मान

द सीजी न्यूज 

शिक्षक दिवस के अवसर पर रायपुर में उर्दू अकादमी द्वारा उर्दू शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने राज्य में उर्दू साहित्य के उत्थान और प्रचार-प्रसार के लिए किये गये कार्यों और प्रयासों के लिए छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी की सराहना की। उन्होंने समय-समय पर उर्दू अकादमी द्वारा किये गये कार्यक्रमों और विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन करने कहा। विभिन्न आयोजनों के लिए शिक्षा मंत्री ने अकादमी की सराहना करते हुए भविष्य में निरंतर इसी तरह कार्य करने प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, उर्दू अकादमी के सचिव एम. आर. खान सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे

इन उर्दू शिक्षकों का सम्मान किया गया

1. हफीजा खान (उर्दू शिक्षक) पी.एल.वाय शासकीय पूर्व माध्यमिक रायपुर, छत्तीसगढ़ शाला बैरन बाजार2. रशीदा बानो (उर्दू शिक्षक ) शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरोदा (धरसींवा). रायपुर, छत्तीसगढ़3. तुफैल अहमद रजवी (उर्दू शिक्षक-प्रधान पाठक) शासकीय प्रैक्टिसिंग प्राथमिक शाला कांकेर छत्तीसगढ़4. शफी मोहम्मद (उर्दू शिक्षक) शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कैम्प-2, भिलाई छत्तीसगढ़ (दुर्ग)5. आशना अमीन (उर्दू शिक्षक) शासकीय प्राथमिक शाला फरीदनगर भिलाई (दुर्ग)

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!