द सीजी न्यूज 

जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य और विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की अध्यक्षता में 9 सितंबर को दोपहर 2 बजे शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ती में नवीन जिला सक्ती का शुभारंभ होगा। 9 सितंबर को जांजगीर-चांपा जिले से अलग होकर सक्ती नये जिले के रूप में अपने अस्तित्व में आएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नवीन जिले सक्ती के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शुभारंभ अवसर पर उनके द्वारा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। वे आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले उनका रोड शो भी होगा।