- CA/CS & CLAT, NDA जैसे महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश के लिए दी जाएगी कोचिंग
द सीजी न्यूज
चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य के अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और ई.डब्लू.एस. वर्ग के कुल 400 छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये निःशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
छात्र-छात्राओं को PMT, PET, NSTE, JEE main/advance, AIIMS, NEET, CA/CS & CLAT, NDA जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोचिंग दी जाएगी। छात्र-छात्राओं को इन परीक्षाओं का प्रशिक्षण रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और भिलाई में प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से दिया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
