Breaking News

फैली सनसनी : यूपी के भाजपा नेता की छत्तीसगढ़ में संदिग्ध हालत में लाश मिली 

द सीजी न्यूज 

वाड्रफनगर / उत्तरप्रदेश के युवा भाजपा नेता का शव छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सनावल क्षेत्र में खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला है। इस घटना के बाद यहां सनसनी फैल गई है। इस मामले में स्थानीय विधायक, मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने भाजपा नेता की हत्या करने के बाद शव फेंकने की आशंका जताई है। उन्होंने हत्या में शामिल आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग बलरामपुर पुलिस से की है।

उत्तर प्रदेश के म्योरपुर ब्लॉक अंतर्गत अहिरबुड़वा ग्राम पंचायत निवासी कपिलदेव यादव युवा भाजपा नेता थे। उनका शव बीते मंगलवार की रात बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदरु में खेत में पड़ा हुआ मिला था। संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई थी।

इधर, यूपी के दुद्धी क्षेत्र के विधायक रामदुलार सिंह गोड़ ने बलरामपुर एसपी से इस संबंध में चर्चा की है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वे छत्तीसगढ़ के सीएम से भी बात करेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के गांव के लोग व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बलरामपुर पुलिस इसे दुर्घटना बता रही है। उत्तरप्रदेश के दुद्धी क्षेत्र के विधायक रामदुलार सिंह गोंड़ ने शनिवार को मृतक के घर पहुंच सांत्वना व्यक्त करने के बाद कहा कि इस मामले का खुलासा करने जो भी प्रयास हो सकेगा, वे करेंगे। उन्होंने परिजनों से कहा कि न्याय अवश्य मिलेगा। अगर हत्या हुई है तो हत्यारों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Check Also

बस्तर-सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग नेटवर्क का करें विस्तार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बस्तर-सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग नेटवर्क का करें विस्तार : मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!