द सीजी न्यूज
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बीच भाजपा ने राहुल गांधी की टी-शर्ट को लेकर हमला बोला तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने करारा जवाब दिया। भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी ने टी-शर्ट पहनी है जिसकी कीमत 41 हजार रुपये से ज्यादा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस देश को एकजुट करने में लगी है, लेकिन भाजपा अभी भी टी-शर्ट और खाकी की निक्कर, शॉर्ट्स में फंसी हुई है।

भूपेश बघेल ने एक ट्वीट में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “ऐसे तो तरस आता है, कन्याकुमारी-कश्मीर, अब तक की सबसे बड़ी भारत जोड़ो यात्रा का जवाब, केंद्र की सत्ताधारी पार्टी के पास एक ‘टी-शर्ट’ है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में जब एक दल देश को एकजुट कर रहा है तो बाँटने वाला दल अभी भी टी-शर्ट और खाकी निक्कर में लटका है। डर अच्छा लगा।”
राहुल गांधी ने कहा … नफरत से हुए नुकसान की भरपाई करना है …
कन्याकुमारी से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि – मैं इस यात्रा में शामिल हूं, न कि नेतृत्व कर रहा हूं। भारत जोड़ो यात्रा का मकसद भाजपा-आरएसएस द्वारा देश में फैलाई गई नफरत से हुए नुकसान की भरपाई करना है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
