Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लैलूंगा में नए इंडोर स्टेडियम का निर्माण कराने सहित कई घोषणाएं की

द सीजी न्यूज 

मुख्यमंत्री भूपेश  बघेल ने आज लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के राजपुर ग्राम में भेंट मुलाकात के दौरान कई जनकल्याणकारी घोषणाएं की। सीएम ने कहा कि राजपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जायेगा। इसके अलावा ग्राम बसंतपुर और घटगांव में नये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जाएगी। लैलूंगा से पोतरा मार्ग में खारून नदी पर नए पुलिया का निर्माण, कटंगपारा से सलिहापारा पहुंच मार्ग पर खारून नदी में नए पुलिया का निर्माण कराया जाएगा।

सीएम ने लैलूंगा के शासकीय गहिरा गुरू रामेश्वर कॉलेज में नए कमरों का निर्माण कराने और हर संकाय में सीटों की संख्या बढ़ाने का ऐलान भी किया। लैलूंगा में नये इन्डोर स्टेडियम का निर्माण करने, हायर सेकण्डरी व हाईस्कूल राजपुर का नामकरण दानदाता स्व. रूपधर बेहरा के नाम पर करने की घोषणा भी की। बता दें कि स्व. रूपधर बेहरा के सुपुत्र स्व. हिमसागर बेहरा व स्व. कीर्तन प्रसाद बेहरा द्वारा शिक्षा के महत्व को समझते हुए अपनी निजी जमीन लगभग 6 एकड़ दान कर दी गई थी। इस जमीन पर सन् 1986 से हायर सेकण्ड्री व हाई स्कूल संचालित है। स्व. हिमसागर बेहरा और स्व. कीर्तन प्रसाद बेहरा की मंशा के अनुरूप हायर सेकण्डरी और हाई स्कूल राजपुर का नामकरण स्व. रूपधर बेहरा के नाम से किया जाएगा।

Check Also

गणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने पर युवक का मर्डर

THE CG NEWS बिलासपुर। ग्राम संबलपुरी में बने गणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!