Breaking News

मनरेगा वर्करों से मुलाकात के दौरान महिला ने राहुल गांधी से ऐसा क्या कहा कि … मुस्कुराने लगे आरजी

द सीजी न्यूज 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ हर जगह के लोग उनसे जुड़ रहे हैं। तमिलनाडु में ऐसा वाकया हुआ, जिसकी उम्मीद किसी ने भी नहीं की थी। राहुल गांधी मार्थन्डम में मनरेगा वर्करों से मिल रहे थे। इसमें महिला वर्कर भी थीं। इसी दौरान राहुल गांधी से एक महिला ने ऐसा सवाल किया कि राहुल गांधी मुस्कुराने लगे।

राहुल गांधी जब मनरेगा वर्करों से बातचीत कर रहे थे, उसी समय एक महिला ने राहुल गांधी की शादी की बात छेड़ दी थी। यात्रा में राहुल गांधी के साथ-साथ चल रहे वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने अपने ट्विटर हैंडल पर दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए इस घटना का जिक्र किया है। फोटो शेयर करने के साथ जयराम रमेश ने लिखा है, “आज दोपहर मार्थन्डम में महिला मनरेगा वर्कर्स के साथ बातचीत के दौरान एक महिला ने कहा कि वे जानती हैं कि राहुल गांधी तमिलनाडु से प्यार करते हैं और तमिलनाडु के लोग उनकी शादी तमिल लड़की से करने के लिए तैयार हैं।

जयराम रमेश ने आगे लिखा कि – ( महिला की बातचीत से ) राहुल गांधी बहुत खुश लग रहे हैं। फोटो तो यही बयां कर रही है।

Check Also

विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने टीम के साथ राज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!