Breaking News

राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला : स्वतंत्रता संग्राम में कहीं भी भाजपा का योगदान नहीं : अंग्रेजों की मदद करते थे आरएसएस के लोग : मेरी छवि खराब खराब करने हजारों करोड़ रुपए खर्च किये गए

  • भारत जोड़ो यात्रा मेरे लिए सबक की तरह
  • मैंने कार से आराम से यात्रा न चुनकर परेशानी भरा कठिन रास्ता चुना

द सीजी न्यूज

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक के तुरुवेकेरे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष रिमोट कंट्रोल से नहीं चलेगा। राहुल ने कहा कि ”हमारे दो नेता जो पार्टी अध्यक्ष के लिए खड़े हैं, वे पूरी तरह काबिल हैं, उनकी अपनी व्यक्तिगत सोच रही है। ऐसे में उनके बारे में कहना कि वे रिमोट कंट्रोल से चलेंगे, यह उनका अपमान है।”

बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस PFI का समर्थन कर रही है, इससे जुड़े सवाल पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘इससे फर्क नहीं पड़ता कि नफरत फैलाने वाले व्यक्ति कौन हैं और किस समुदाय से आते हैं. नफरत और हिंसा फैलाना एक राष्ट्र-विरोधी कार्य है और हम हर उस व्यक्ति के खिलाफ लड़ेगे जो नफरत फैलाएगा। कांग्रेस पार्टी नफरत फैलाने वालों के खिलाफ लड़ने में विश्वास करती है। करोड़ो रुपए मीडिया में खर्च कर मेरे खिलाफ गलत नैरेटिव बनाई गई क्योंकि मैं एक ऐसे विचार के साथ हूं जो बीजेपी को डिस्टर्ब करती है। यह जारी रहेगा क्योंकि उनके पास काफी पैसा है।

कर्नाटक कांग्रेस में गुटबाजी के प्रश्न पर बोले राहुल – हम अगला चुनाव जीतेंगे

कर्नाटक कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, ”हमारी पार्टी संवाद में यकीन रखती है। चुनाव जीतने के लिए सबको एक साथ काम करने की जरूरत है, जो हम कर रहे हैं।” उन्होंने बीजेपी को नफरत फैलाने वाली और देश बांटने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि ”कर्नाटक की बीजेपी सरकार के 40 फीसदी भ्रष्टाचार,  मंहगाई, बेरोजगारी से लोग तंग आ चुके हैं। हम अगला चुनाव जीतने वाले हैं।”

राहुल ने कहा कि भारत में नफरत फैलाने वाला देशविरोधी है। जो भी ऐसा करेगा हम उससे लड़ेंगे। तपस्या मेरे और मेरे परिवार की प्रकृति है। मैंने कार से आराम से यात्रा न चुनकर परेशानी भरा कठिन रास्ता चुना। ये मेरे लिए एक सबक की तरह है। 31 दिन कुछ नहीं है, लेकिन मैंने बदलाव महसूस करना शुरू कर दिया है।”

आरएसएस के लोग अंग्रेजों की मदद करते थे

राहुल गांधी ने कहा, ‘मेरी समझ के मुताबिक RSS के लोग अंग्रेजों की मदद करते थे और सावरकर को अंग्रेजों से वजीफा मिलता था। ये ऐतिहासिक तथ्य है … स्वतंत्रता संग्राम में कहीं भी भाजपा नहीं दिखेगी। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने अंग्रेजों से लड़ाई की, कई साल जेल में रहे। महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, वल्लभ भाई पटेल जैसे अनगिनत नेताओं ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।  

Check Also

राहुल गांधी की महारैली से केंद्र सरकार भयभीत, रोकने की कोशिशें होंगी नाकाम : वोरा

THE CG NEWS दुर्ग। ​पूर्व विधायक अरुण वोरा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!