Breaking News

79 वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 8 से

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव / राजनांदगांव शहर में 8 फरवरी से 79 वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में दोपहर 1 बजे छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र उदय मुदलियार करेंगे। अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 16 फरवरी तक चलेगी। प्रतियोगिता में देश की चुनिंदा 22 टीमें भाग ले रही हैं।

प्रतियोगिता के शुभारंभ दिवस पर 2 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 1 बजे से नवल टाटा जमशेदपुर विरूद्ध रिपब्लिकन मुम्बई के बीच और दूसरा मैच दोपहर 3 बजे से सांई हॉस्टल सुंदरगढ़ विरूद्ध स्टेट एक्सेलेंसी हॉस्टल बिलासपुर के बीच खेला जाएगा। कलेक्टर व दिग्विजय स्टेडियम समिति के अध्यक्ष डोमन सिंह व आयोजन समिति के अध्यक्ष महापौर हेमा देशमुख व समिति के सदस्यों ने नगर व अंचल के खेल प्रेमियों से हॉकी मेला में सम्मिलित होकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!