द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर में 7 स्कूली बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृत बच्चों के परिवारजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने और दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बच्चों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल कांकेर भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग से उन्हें हर मुमकिन मदद दी जा रही है।
गौरतलब है कि कोरर में सड़क दुर्घटना में सभी सात स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। बता दें स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को ट्रक ने टक्कर मारी दी। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार सात बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कांकेर के कोरर थाना अंतर्गत स्कूल की छुट्टी होने के बाद सात बच्चे एक ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान आयुष केंद्र कोरर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। घटना इतनी जबरदस्त थी कि आटो के परखच्चे उड़ गए। ट्रक के आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना स्थल पर ही पांच बच्चों की मौके पर मौत हो गई। सभी बच्चों की उम्र 5 से 8 साल के बीच है। ऑटो में ड्राइवर और 8 बच्चे समेत 9 लोग सवार थे। घटना कोरर थाना क्षेत्र की है। घटना में ऑटो ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
