द सीजी न्यूज
नवा रायपुर में कांग्रेस स्टेयरिंग कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में स्टेयरिंग कमेटी कई मुद्दों पर मंत्रणा किया जा रहा है। इसके बाद एजेंडा तय किया जाएगा। सीडब्ल्यूसी के चुनाव, ड्राफ्ट कमेटी के एजेंडे और पार्टी के संविधान संशोधन जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में सीडब्ल्यूसी चुनाव को लेकर अलग-अलग राय दी जा रही है। चुनाव कराने को लेकर मतभेद की स्थिति है। संविधान के मुताबिक सीडब्ल्यूसी का चुनाव कराना जरूरी है। लेकिन इसमें अलग अलग दो तरह की राय रखी गई है। बैठक में मंत्रणा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


