Breaking News

देश के अमर बलिदानियों का पुण्य स्मरण : 101 लोगों ने किया रक्तदान

द सीजी न्यूज

शहीदे आज़म भगत सिंह-राजगुरु – सुखदेव के शहीदी दिवस के अवसर पर नवदृष्टि फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में आज  101 लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। इस मौके पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। जिला माहेश्वरी युवा संगठन व् माहेश्वरी रक्तदान सेवा समिति के सदस्यों ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सहयोग दिया।
सीएमएचओ डॉ जेपी मेश्राम और ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ प्रवीण अग्रवाल ने ब्लड बैंक पहुँचकर रक्तदानियों का उत्साह बढ़ाया। नवदृष्टि फाउंडेशन के सभी सिक्ख सदस्य इंकलाब के प्रतीक पीली पगड़ी पहन कर रक्तदान करने पहुंचे। कुलवंत भाटिया, मुकेश राठी, हरमन दुलाई, जितेंद्र कारिया, दीपक बंसल, कुणाल आढ़तिया, विजय गुप्ता, हेमंत राठी, चंद्र प्रकाश गजवानी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य दयाराम भाई टांक, रितेश जैन, राज आढ़तिया, विकास जायसवाल, उज्जवल पींचा, सुरेश जैन, प्रमोद वाघ, प्रवीण तिवारी ने रक्तदान की व्यवस्था में योगदान दिया।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!