Breaking News

अस्पताल वार्ड  में 17 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य का विधायक, महापौर ने किया भूमिपूजन

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ अस्पताल वार्ड पचरी पारा वार्ड 29 में श्री सिद्धिविनायक मंदिर से लेकर सुलभ शौचालय तक सड़क डामरीकरण कार्य के लिए आज विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने भूमिपूजन किया। कुल 17 लाख की लागत से यहां सड़क डामरीकरण किया जाएगा।  इस मौके पर विधायक अरुण वोरा ने उपस्थित लोगों से कहा कि मूलभूत विकास कार्यों के लिए पैसे की कमी नहीं हैं। नागरिक सुविधाओं को देखते हुये आज विकास कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया है। विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में जनता के सुगम आवागमन व सुख सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है।

भूमिपूजन के दौरान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, सभापति राजेश यादव, अब्दुल गनी, वार्ड पार्षद बबीता गुड्डू यादव के अलावा वार्ड के लोग उपस्थित थे। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि सड़क डामरीकरण होने से दुर्घटनाओं की संभावनाएं कम हो जाएंगी। बारिश के दिनों में भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। भूमिपूजन के दौरान पूर्व सभापति व पार्षद राजकुमार नारायणी, पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज, एल्डरमेन राजेश शर्मा, रत्ना नारमदेव, देव सिन्हा, कृष्णा देवांगन, कुलेश्वर साहू, अजय मिश्रा, निखिल खिचरिया, कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय, उपअभियंता करण साहू, विकास यादव आदि मौजूद रहे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!