Breaking News

बिरनपुर हिंसा : पिता-पुत्र को मारने वाले 8 गिरफ्तार : छत्तीसगढ़ बंद के अगले दिन मिली थी लाशें : आगजनी करने वाले 4 आरोपी और पकड़े गए

द सीजी न्यूज

पिता पुत्र की हत्या के मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा के बिरनपुर में 2 समुदायों में हुए खूनी संघर्ष के बाद 2 लोगों की हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव छत्तीसगढ़ बंद के अगले दिन खेत में मिले थे। पुलिस ने दोनों की पहचान पिता-पुत्र के रूप में की थी। लाश मिलने के बाद से ही पुलिस इन दोनों की हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बंद के दौरान एक घर जलाने वाले 4 और आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। आगजनी मामले में पहले ही 5 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है।

बकरी चराने गए थे पिता-पुत्र, अगले दिन मिली थी लाश 

बिरनपुर से लगे हुए कोरवाय गांव में पिता-पुत्र के शव मिले थे। इनके सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस इस केस में हत्या के एंगल से ही जांच कर रही थी। तनाव के माहौल के बीच पुलिस ने लोगों को बाहर निकलने से मना किया था। पुलिस ने गांव की बाहर की तरफ रहने वालों को भी गांव में ही बुला लिया था और उन्हें एक साथ रखा था। लेकिन 55 साल के रहीम और उनका बेटा ईदुल मोहम्मद (35 साल) बकरी चराने जंगल  चले गए थे। वहीं पर उनकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने दोनों की हत्या मामले में टाकेश्वर सिन्हा, दूध नाथ साहू, मनीष वर्मा, अरुण रजक, भोला निषाद, राजकुमार निषाद, समारू नेताम और पुरन पटेल को गिरफ्तार किया है। बंद के दौरान घर जलाने वाले शिवा मंडावी, मनीष ध्रुवे ,दुर्गेश और एक नाबालिग को पकड़ा गया है। भुनेश्वर साहू की हत्या मामले के आरोपियों की तस्वीर भी सोमवार को जारी की गई है।

पुलिस ने भुनेश्नर साहू की हत्या के मामले में अरेस्ट किये गए आरोपियों की तस्वीर जारी की

गौरतलब है कि 8 अप्रैल शनिवार को 2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची, तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। भुनेश्वर साहू की हत्या के केस में भी पुलिस ने 11 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!