Breaking News

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव बरखा ताम्रकार ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात : ब्रांड छत्तीसगढ़ को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने किया विचार-विमर्श

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव बरखा ताम्रकार ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से ब्रांड छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के विषय पर विचार-विमर्श किया। चर्चा के दौरान बरखा ताम्रकार ने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कला, खान-पान, वन एवं जैविक उत्पाद, पर्यटन स्थल आदि बहुत खास हैं। छत्तीसगढ़ की इन्हीं खूबियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोमोट करने पर राज्य एक ब्रांड के रूप में उभरेगा।

बरखा ताम्रकार ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोदो-कुटकी, रागी आदि  मिलेट्स को बढ़ावा देने किये जा रहे कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष भी घोषित किया है। छत्तीसगढ़ में मिलेट्स के लिए उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री को बरखा ताम्रकार ने बताया कि छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति अनूठी है। अंतरराष्ट्रीय दूतावासों के उच्च अधिकारियों के विशेष टूर आयोजित कर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति से परिचित कराया जाना चाहिए।

अंतर्राष्ट्रीय कॉन्क्लेव द्वारा विदेशी नागरिक यहां की विशेषताओं को जान सकेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ के युवाओं को संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं में इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए भेजा जाना चाहिए, इससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय एक्स्पोज़र मिलेगा। छत्तीसगढ़ बोर्ड के पाठ्यक्रम में एक विदेशी भाषा भी सिखाई जा सकती है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!