Breaking News

पटरीपार एरिया में पानी सप्लाई की शिकायतें फौरन दूर करें अफसर : भीषण गर्मी में शहरवासियों को भरपूर पानी उपलब्ध कराने का काम सर्वोच्च प्राथमिकता से करें निगम प्रशासन : वोरा

द सीजी न्यूज

पटरीपार एरिया में अमृत मिशन के तहत इंटर कनेक्शन कार्य अब तक अपूर्ण रहने के कारण पानी सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर निगम अधिकारियों को आडे़े हाथों लिया है। वोरा ने कहा कि पटरीपार क्षेत्र में पिछले चार दिनों से पानी सप्लाई न होने की शिकायतें मिल रही है। भीषण गर्मी के मौसम में पेयजल सप्लाई की व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। हर हाल में पानी सप्लाई में बाधा न आने पाए, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करना निगम अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

बीते दिनों विधायक अरुण वोरा ने पटरीपार एरिया में इंटरकनेक्शन कार्य का निरीक्षण करते हुए सभी कार्य शीघ्र पूरा करने निर्देश दिये थे। कार्य अभी तक अधूरा होने के कारण पानी सप्लाई नहीं हो पा रही है।

वोरा ने कहा कि वे कल इंटर कनेक्शन कार्य का निरीक्षण करेंगे। अधिकारी जल्द से जल्द इंटरकनेक्शन सहित अन्य सभी कार्य पूरा करें ताकि पटरीपार एरिया में निर्बाध रूप से पानी सप्लाई शुरू हो सके। वोरा ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में आम जनता को पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए भटकने या परेशान होने की नौबत नहीं आनी चाहिए।

वोरा ने कहा कि निगम अधिकारी फील्ड में रहकर आम जनता की पेयजल समस्या सहित अन्य समस्याओं का निराकरण करें। पेयजल सप्लाई सहित सफाई व विकास कार्यों को लेकर निगम अधिकारियों के साथ नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी और शहर की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा।

 

 

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!