Breaking News

वोरा ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया : कहा – शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने निरंतर प्रयास जारी

द सीजी न्यूज

शहर के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दुर्ग में विकास कार्य लगातार जारी हैं। विधायक अरुण वोरा ने आज महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। वोरा ने आज सुबह 16 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन शंकरनाला सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। गिरधारी नगर नाला की साफ-सफाई और 45 लाख की लागत से बरसात पूर्व संधारण व सफाई कार्य को जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिये। वोरा ने कहा कि बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति नहीं होना चाहिए।

वोरा ने शंकरनगर में 25 लाख की लागत हमर क्लीनिक-हमर द्वार योजना के तहत भवन का भूमिपूजन किया और स्कूल पहुंचकर बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन करते हुए भोजन की गुणवत्ता को परखा। वोरा ने 39 लाख की लागत से सीमेंटीकरण और कुल 68 लाख से मोतीपारा, शंकरनगर व विवेकानंद वार्ड में डामरीकरण के कार्यों को देखा। विधायक वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने विवेकानंद वार्ड, मोतीपारा, शंकर नगर में आम जनता से मिलकर मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत् नागरिकों को आय, निवास, जन्म व विवाह प्रमाण पत्र, 0-5 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड और पेन कार्ड सहित अन्य शासन के द्वारा दी जा रही घर पहुंच सेवाओं के संबंध में और धन्वंतरि मेडिकल स्टोर्स में  जैनेरिक दवाईयों पर 70 प्रतिशत छूट, मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से जनसामान्य का नि:शुल्क इलाज व दवाईयां मिलने सहित  बेरोजगारी भत्ता के बारे में जानकारी ली।

भ्रमण के दौरान एमआईसी प्रभारी दीपक साहू, भोला महोबिया, संजय कोहले, मनदीप भाटिया, शंकर ठाकुर, पार्षद बिजेन्द्र भारद्वाज, सतीश देवांगन, चंद्रशेखर चंद्राकर, एल्डरमेन राजेश शर्मा, देव सिन्हा, मनीष यादव, कृष्णा देवांगन, अपर आयुक्त मोनेन्द्र साहू, कार्यपालन अभियंता राजेश पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर, वार्ड इंजीनियर करण यादव, विकास दमाहे, राजकुमार पाली, शिव वैष्णव उपस्थित थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!