Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 अप्रैल को रायपुर और दुर्ग जिले में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

  • चंदखुरी में तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 अप्रैल शनिवार को अक्ती तिहार और माटी पूजन दिवस, श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम, माता कौशल्या महोत्सव और ईद-उल-फितर समेत रायपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 22 अप्रैल को ही दुर्ग जिले के अंतर्गत आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह और मां कर्मा जयंती महोत्सव में भी हिस्सा लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 22 अप्रैल को सुबह 10.10 बजे राजधानी रायपुर के ईदगाह भाठा मैदान में आयोजित ईद-उल-फितर कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे इसके बाद सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री अक्ती तिहार और माटी पूजन दिवस – 2023 कार्यक्रम में शामिल होंगे। कृषक सभागार भवन व महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय कैम्प कार्यालय और नव निर्मित क्लस्टर क्लासरूम भवन का उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 3.10 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा गातापार (बेल्हारी) ग्राम, पाटन के लिए रवाना होंगे। गातापार में मुख्यमंत्री सामूहिक आदर्श विवाह और विशाल कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होंगे और दोपहर 4.35 बजे कुम्हारी के लिए रवाना होंगे। कुम्हारी में दोपहर 4.55 बजे मुख्यमंत्री बाजार चौक स्थित मां कर्मा भवन में नगर इकाई संघ द्वारा आयोजित मां कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 6.10 बजे रायपुर पहुंचेंगे और समता कॉलोनी स्थित मंगलम भवन और शाम 6.50 बजे बैरन बाजार स्थित आशीर्वाद भवन में आयोजित श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम 7.20 बजे चंदखुरी के लिए रवाना होंगे और शाम 7.50 बजे चंदखुरी में आयोजित तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!