Breaking News

विधायक-महापौर ने विभिन्न वार्डों में बर्तन बैंकों का शुभारंभ किया : महिला समूहों से किया शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का आव्हान

  • स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार मिल सकेगा और उनकी आय में वृद्धि हो सकेगी

द सीजी न्यूज

दुर्ग / शहर विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने बुधवार को डाटा सेंटर स्थित डे-एनयूएलएम राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन कार्यालय में शहर के विभिन्न वार्डों के स्व सहायता समूह की महिलाओं को बर्तन बैंक स्थापित करने बर्तनों का वितरण किया। इस दौरान एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी, पार्षद सतीश देवांगन, काशीराम रात्रे, एल्डरमेन राजेश शर्मा, मुक्तेश कान्हा, मनीष, सुमित वोरा, रोशनी हिरवानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शहर के वार्डों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से 8 स्वसहायता समूहों को अपने-अपने वार्ड में बर्तन बैंक संचालित करने बर्तन का वितरण किया गया है। विधायक अरुण वोरा ने कहा कि इससे वार्डों को प्लास्टिक मुक्त करने में मदद मिलेगी। इस कार्य में महिलाओं का योगदान रहेगा। महापौर धीरज बाकलीवाल ने महिला समूहों की सदस्यों से चर्चा करते हुए कहा कि वे अपने-अपने वार्डों में विभिन्न कार्यक्रमों जैसे जन्मदिन, पूजा-पाठ व अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों में प्लास्टिक के दोना-पत्तल, गिलास आदि का उपयोग रोके और बर्तन बैंकों के बर्तनों का उपयोग सामुदायिक कार्यक्रमों में करने के लिए लोगों को जागरूक करें। बर्तन बैंक से शहर को प्लास्टिक मुक्त करने में मदद मिलेगी। इनका संचालन करने वाले स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार भी मिल सकेगा। उनकी आमदनी में वृद्धि होगी।

इन स्व सहायता समूहों को बर्तन बैंक खोलने दिये गए बर्तन  

ओम साईं स्व सहायता समूह, जय मां सफूरा स्व सहायता समूह, नवदुर्गा स्व सहायता समूह, गीता महिला स्व सहायता समूह। इस दौरान विभिन्न समूहों की महिलाएं उपस्थित रही।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!